Search

March 7, 2026 1:57 pm

चार दिवसीय घघारीधाम मेला का हुआ समापन

जिला ब्यूरो रांची

लापुंग : लापुंग प्रखंड के प्रसिद्ध घघारी धाम में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले चार दिवसीय मेला का शनिवार को हवन यज्ञ अनुष्ठान के साथ समापन हो गया। वहीं मेले में चौथे दिन भी जबरदस्त भीड़ रही। मेले में लोगों का आना अहले सुबह से शुरू हुआ जो शाम तक लगा रहा। मेले में झूला श्रृंगार की दुकान, मिठाई की दुकान ,चार्ट पकोड़े की दुकान, जगह-जगह पर लगी थी। वहीं हजारों भक्तों ने प्राकृतिक सौंदर्य की गोद में बसे जौनी नदी और घघारी जलप्रपात में दुसरे दिन भी मकर स्नान कर घघारी धाम के तट पर स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया । वहीं मेले में चलने वाला 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का भी समापन किया गया। जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी राम शंकर पाठक, राजकुमार पाठक, सहायक पुजारी तुलसीदास गोस्वामी, व सीताराम पाठक, धनंजय पाठक हवन यज्ञ कराकर पूर्णाहुति दी। वही मौके पर आयोजन समिति की ओर से खिर व खिचड़ी का भोग भंडारे के रूप में दिया गया। मेला के दौरान विधी व्यवस्था बनाने में व यातायात व्यवस्था सुगम करने में लापुंग थाना पुलिस लगी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजकमल गोप, सचिव संजय कुमार महतो , कोषाध्यक्ष सेवक सिंह, नंदलाल शेखर सिंह, गंगाधर साहु, देवेन्द्र वर्मा, मनोज उरांव, भुवन महतो, हीरालाल शेखर सिंह , सुखदेव उरांव , विनोद उरांव , दशरथ तिर्की, विधायक प्रतिनिधि संतोष तिर्की, मुखिया दुर्गा उरांव, पंचायत समिति सदस्य पूनम टोप्पो , विनय पांडेय, सोमा मुंडा, रामनारायण शेखर सिंह, मनोबोध समेत ग्रामीणों का योगदान रहा

img 20260115 wa00325320946505418835223
img 20260115 wa00342693262298733134830
img 20260115 wa00332629133181709636119

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर