Search

March 10, 2026 7:30 am

उपायुक्त ने प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा पर दिया जोर

पाकुड़ जिले में आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से 16 से 20 जनवरी तक सभी सरकारी विद्यालयों में प्री-बोर्ड (परीक्षण परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने मध्य विद्यालय धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, पर्यवेक्षण और समय प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित माहौल में संचालित हो। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले खुद को परखने का एक अहम अवसर है। छात्र आत्मविश्वास और धैर्य के साथ परीक्षा दें, इससे वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलेगा और समय प्रबंधन बेहतर होगा। जिलेभर में प्री-बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने पहली पाली में सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा दी। वहीं कक्षा 12वीं के छात्रों ने पहली पाली में भौतिकी, इतिहास और अकाउंटेंसी तथा दूसरी पाली में हिंदी, अंग्रेजी व अन्य कोर विषयों की परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बेहतर परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्री-टेस्ट बेहद जरूरी है। इससे छात्रों की तैयारी मजबूत होती है और वे बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यालयों, शिक्षकों, परीक्षा कर्मियों और संबंधित पदाधिकारियों की सराहना की।

img 20260116 wa00304384833449898610896
img 20260116 wa0031360628135243979263

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर