Search

March 16, 2026 1:15 pm

बड़ाबास्को में खलिहान में लगी भीषण आग, 3 क्विंटल धान समेत घर का सामान जलकर राख।

अमड़ापाड़ा | थाना क्षेत्र के बड़ाबास्को गांव में शुक्रवार को एक खलिहान में अचानक लगी आग से एक परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की इस घटना में खलिहान में रखा करीब तीन क्विंटल धान, पुआल और घर का जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खलिहान गांव के निवासी जगरनाथ मुर्मू का था। शुक्रवार को अचानक खलिहान से आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा खलिहान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। खलिहान घर से सटा हुआ होने के कारण आग घर तक फैल गई। इस दौरान घर के अंदर रखे कपड़े, बिछावन, एल्यूमिनियम, कांसा और स्टील के बर्तन, साथ ही धान और पुआल समेत अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। इस अगलगी की घटना से पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से बड़ी क्षति हुई है।

Also Read: E-paper 15-02-2026

प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि जगरनाथ मुर्मू के परिवार को राहत मिल सके।

img 20260123 wa00228742959300351209088
img 20260123 wa00233795243025504026368

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर