Search

January 25, 2026 11:18 pm

गणतंत्र दिवस को समर्पित है मेरी आत्मकथा- रंजीत कुमार सिंह

अक्षय कुमार सिंह

कुजू। रामगढ़ जिला के कुजू थाना अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में अपनी कलम के संघर्ष से जीवन मे सफलता तक अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने वाले कलम के सिपाही “रंजीत कुमार सिंह” का जन्म गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 1973 में बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के बिहटा गांव में हुआ।

img 20260125 wa02046157292124906304344
बालक-रंजीत कुमार सिंह

इनके दादा दुःखभंजन सिंह सरकारी शिक्षक हुआ करते थे। इनके पिता मंगल सिंह भी अपने पिता के कदमों पर चलते हुए सरकारी शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों की सेवा कर रहे थे। श्री सिंह के माता का नाम लालती देवी था। इनके खानदान के अधिकांश सदस्य सरकारी शिक्षक के रूप में सेवा देते आ रहे थे। देखा जाए तो शिक्षा के क्षेत्र से विशेष जुड़ाव इन्होंने अपने बचपन अथवा बाल्यावस्था में ही महसूस कर लिया था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान इनका गणित विषय से विशेष प्रेम रहा। इन्होंने 1987 में दसवीं पथरौरा (देवहरा) उच्च विद्यालय से और 1989 सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से इंटरमीडिएट विज्ञान से पूरा किया। स्नातक उन्होंने गणित से 1992 में लोकप्रिय अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया से किया। इनकी मास्टर की डिग्री मगध विश्वद्यालय, बोधगया से रही। शिक्षा में कार्य करने हेतु आवश्यक डिग्री बीएड की पढ़ाई बैंगलोर विश्विद्यालय से पूरी हुई।

img 20260125 wa02067449607720761518605
रंजीत कुमार सिंह

पहले खुद को शिक्षित फिर विद्यार्थियों को शिक्षित करना इनका एक मुख्य आदर्श रहा। विद्यार्थी जीवन मे इन्होंने करीब दर्जनों नाटक में जैसे कि शकुंतला , कुणाल की आँखें, सम्राट अशोक, रक्षाबंधन, जयद्रथ वध, कंश वध, लंका पति रावण में इन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अभिनय कर नाटक के मंच पर अपना लोहा बनवाया।

img 20260125 wa02254855569949750150048
मर्यादा पुरुषोत्तम राम है हमारे आदर्श

अगर खेलकूद की बात करें तो इन्हें फुटबॉल खेल से विशेष प्रेम रहा अपने विद्यार्थी जीवन सहित युवावस्था में इन्होंने कई खेल के मैदानों में फुटबॉल खेल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस खेल में इन्होंने क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

img 20260125 wa02263835238117770200242
फुटबॉल रहा है  प्रिय खेल

एक शिक्षक के रूप में इन्होंने अपने विवाह के उपरांत जनवरी 1997 में मौजूदा झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत कुजू में कदम रखा। प्रारंभिक दिनों में इन्होंने एक ट्यूशन एवं कोचिंग शिक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखे हुए एक शिक्षक के आदर्शों को अपना लिया। बहुत जल्द उनकी शिक्षण शैली से अभिभावक एवं विद्यार्थी आकर्षित हुए और बच्चों ने उनके शिक्षण शैली का अनुकरण करते हुए गणित को अपना प्रमुख विषय बना लिया। आज सैकड़ो बच्चे श्री सिंह से शिक्षा प्राप्त कर सरकारी एवं गैर सरकारी मुकाम पर भारत सहित झारखंड के कई जिलों में पदस्थापित है। श्री सिंह ने बताया कि एक शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी उसके विद्यार्थी की सफलता होती है एक शिक्षक अपनी विद्यार्थियों के सफलता से ही जाना जाता है।

सन 2010 में बाल विद्या मंदिर आरा कोलियरी में इन्होंने एक गणित शिक्षक के रूप में पदभार संभाला और बहुत जल्द ही विद्यालय में अपने शिक्षण शैली के कारण लोकप्रिय हुए।

img 20250805 wa010423866851632285471129
प्राचार्य- रंजीत कुमार सिंह

26 जनवरी से विशेष लगाव इनका प्रारंभ से ही रहा और 26 जनवरी 2022 के दिन ही ईश्वर के रचित फैसले पर चलकर विद्यालय में एक प्राचार्य के रूप में सेवा देना आरंभ किया। जैसे कि गणतंत्र दिवस इनसे कह रही हो विशेष कर्मठ पुरुष को एक विशेष दिन की पहचान होती है।

img 20260125 wa02274670614994199900282
रामायण

श्री सिंह ने अपनी सबसे प्रिय पुस्तक रामायण और अपना आदर्श श्री राम को बताया। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए यह कहते हैं कि मैं अपनी पैतृक संपत्ति का कभी उपभोग ना करते हुए अपने संघर्ष और अपने कलम के दम पर अपनी जीवन यात्रा जारी रखी है। आज उनकी सभी चारों बाल-बच्चे उच्च शिक्षा में अपना मुकाम बना चुके हैं। इन्होंने अपने बच्चों को संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए, मेहनत के हथियार से सफलता रूपी लक्ष्य को प्राप्त करने की सीख दी है।

जीडी न्यूज़ सलाम करता है ऐसे कलम के सिपाहियों को।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर