अक्षय कुमार सिंह
कुजू। बाल विद्या मंदिर आरा कोलियरी में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्पिता महिला समिति के सचिव स्वर्णलता सिंह का आगमन हुआ। श्रीमती सिंह का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में एक अनमोल पुरस्कार है और इस पुरस्कार का लाभ हर विद्यार्थी को उठाना चाहिए। खेल हमें तनाव से दूर करता है और हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।
वही इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए धन्यवाद दिया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में मनोरंजन खेल गतिविधि के अतिरिक्त, कबड्डी, वालीबाल, दौड़ भाला फेक, गोला फेक इत्यादि तर्जुमा खेल हुए। सभी विजय खिलाड़ियों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंच का संचालन पुष्पित कुमारी एवं सुनीता कुमारी ने किया। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष- रति महतो, कोषाध्यक्ष-महादेव मांझी,वाहिद अंसारी,कामेश्वर प्रसाद, अर्पिता महिला समिति के सदस्य सुमन कुमार, शिला सिंह सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।






