Search

May 12, 2026 7:22 am

अंधेरे से उजाले में लौटा राजबाड़ी हटिया टोला, उपासना मरांडी की पहल से लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया। प्रखंड की तेतुलिया पंचायत अंतर्गत राजबाड़ी हटिया टोला के ग्रामीणों को आखिरकार अंधेरे से राहत मिल गई। मंगलवार को केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। कुछ दिन पहले हटिया टोला का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे मोहल्ले में अंधेरा छा गया था। रात के समय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उपासना मरांडी को दी।
मामले की जानकारी मिलते ही उपासना मरांडी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई करवाई। उनके प्रयास से कम समय में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और बिजली बहाल हो सकी। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में रौनक लौट आई। ग्रामीणों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया और कहा कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता से आम लोगों की समस्या का त्वरित समाधान संभव हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!