Search

March 29, 2026 11:34 pm

108 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा संग लिट्टीपाड़ा में नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लेटबाड़ी बलरामपुर में सोमवार से नौ दिवसीय राम कथा कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें 108 कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया।कलश यात्रा लेटबाड़ी बलरामपुर से निकलकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए परगना स्थित जल स्रोत तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने कलश में जल भरकर स्थापना की। इसके पश्चात सभी कन्याएं जय श्रीराम के नारों के साथ कथा मंच पर पहुंचीं।
इस कलश यात्रा में कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी भी शामिल रहीं। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। साध्वी राधिका किशोरी जी द्वारा आगामी नौ दिनों तक राम कथा का भक्तिपूर्ण वाचन किया जाएगा।कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूरे गांव का सराहनीय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन के बीच सभी भक्त राम नाम के गीतों पर झूमते नजर आए।आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन नियमित रूप से आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर