Search

April 13, 2026 4:16 am

आंध्र प्रदेश में प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में मातम

पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम उमापहाड़ी निवासी 35 वर्षीय मजदूर बोल्टु कुनाई की मौत का मामला आंध्र प्रदेश के बिटर गुंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने पहचान पत्र की जांच के बाद 24 फरवरी की शाम मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बोल्टु कुनाई का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताते हुए शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। परिजनों के वहां पहुंचने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और उमापहाड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बुधवार को शव लाने के लिए आंध्र प्रदेश रवाना हुए।
मृतक की पत्नी जोशना कुनाई ने रोते-बिलखते बताया कि बोल्टु कुनाई 22 फरवरी की रात करीब नौ बजे गांव के तीन-चार साथियों के साथ काम करने के लिए रामपुरहाट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बंगलौर के लिए निकला था। रास्ते में वह अपने साथियों से बिछड़ गया और नेल्लौर जिला के अंतर्गत बिटर गुंडा थाना क्षेत्र के एक स्टेशन पर उतरने के बाद उसने घर फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद अचानक आंध्र प्रदेश पुलिस से आत्महत्या की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Also Read: E-paper 03-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!