Search

February 26, 2026 2:39 am

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, जाति सूचक गाली-गलौज व मारपीट मामले में तीन पर केस दर्ज।

महेशपुर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा गांव में जमीनी विवाद को लेकर जाति सूचक गाली गलौज देते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर वादी बुधवा पहाड़िया ने महेशपुर-खांपुर गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वादी बुधवा पहाड़िया ने महेशपुर थाने में दिए गए लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि मौजा धनुषपूजा 258 के दाग नंबर 119 में करीब पांच बीघा हमलोगों का निजी जमीन है. जिसमें आदिकाल से हाट लगता है, तथा हमलोग हाट का टोला उठाते हैं. बीते 24 फरवरी 2026 को शाम करीब चार बजे उक्त जमीन पर हाट लगा हुआ था, तथा महेशपुर खांपुर गांव निवासी अंसारुल शेख, होदा व आजकर शेख ने अन्य चार पांच लोगों के साथ मिलकर हमलोगों का हटिया का दुकान से जबरदस्ती तोला उठाने लगा, जब मैं तोला उठाने से मना किया तो सभी लोग जाति सूचक गाली गलौज देते हुए बोलने लगा कि पहाड़िया को जिंदा जला देंगे, तथा जाति सूचक गाली गलौज देते हुए मुझे मारने लगा. मारता देख मेरी पत्नी राखी पहाड़िन एवं श्रीमती पहाड़िन, सविता पहाड़ीन मुझे बचाने लगी, तो उन लोगों के साथ भी मारपीट किया. वादी बुधवा पहाड़िया के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर थाने में थाना कांड संख्या 19/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर