Search

April 13, 2026 3:12 am

आगामी होली एवं रमज़ान के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया

रामगढ़। उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन सह- अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रामगढ़ के निर्देशानुर खाद्य सुरक्षा विभाग रामगढ़ के द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए के विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों में विशेष निरीक्षण किया गया।

img 20260225 wa00921589394783879505470
आदित्य सिंह

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग रामगढ़ के द्वारा रामगढ़ सुभाष चौक स्थित शालीमार स्वीट्स, प्रिया स्वीट्स, पूनम स्वीट्स एवं अन्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पेड़ा,पनीर, बूंदी लडडू, खोया बर्फी एवं खोया का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। अन्य खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया गया एवं ज़रूरी दिशानिर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया।

img 20260225 wa00935157797780618913387

सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे एक्सपायरी उत्पाद न बेचें, सभी खाद्य सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग करें, नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएँ और होटल/रेस्टोरेंट स्टाफ द्वारा एप्रोन, ग्लव्स और हेडगियर का पालन सुनिश्चित करें। खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग करने, कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, fssai मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री को पेकिंग करने, synthetic कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तमाल से परहेज करने का निर्देश दिया जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, रामनाथ प्रसाद, लुकेश रवानी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!