Search

September 29, 2026 5:03 pm

आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा बेहतर अध्ययन का माहौल।

पाकुड़। शहर के अंबेडकर चौक, मेन रोड स्थित आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार तथा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अनीता पूर्ति ने कहा कि आज के दौर में पुस्तकालय और कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत जरूरी है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण के साथ आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराएगा और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगा। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा कि पुस्तकालय का माहौल विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करता है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। बड़े शहरों में इस तरह के अध्ययन केंद्र आम हैं और अब पाकुड़ में इसकी शुरुआत होना छात्रों के लिए सकारात्मक पहल है। संस्था के निदेशक रूपेश कुमार ने बताया कि आइडियल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और प्रेरणादायक माहौल में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। यहां स्व-अध्ययन के लिए विशेष व्यवस्था, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई, पुस्तकों व अखबारों की उपलब्धता के साथ महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने तथा शौचालय की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और प्रगति का नया केंद्र बनेगा। इस अवसर पर लाइब्रेरी इंचार्ज दुर्गेश चौधरी, करण ठाकुर, गौरव कुमार, दीपांकर, राजीव कुमार सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!