Search

September 28, 2026 12:45 pm

संघर्ष के साथी के साथ खड़े दिखे विधायक मरांडी, आवास पहुंच जाना हालचाल।

पाकुड़िया: तलवा बाड़ीटोला निवासी झामुमो के वरिष्ठ आंदोलनकारी कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के अस्वस्थ होने की सूचना पर महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी सोमवार को उनके आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। विधायक ने कुबराज मरांडी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। बताया जाता है कि कुबराज मरांडी लंबे समय से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय रहे हैं और आंदोलन के समय से ही झामुमो से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। मौके पर विधायक ने कहा कि कुबराज मरांडी पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, उनके स्वस्थ होने की सभी कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, मोहनलाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!