Search

March 25, 2026 12:09 am

सोना सोबरन योजना की शुरुआत, जरूरतमंदों को मिला सम्मान का वस्त्र

उपायुक्त ने खुद बांटी धोती, साड़ी और लुंगी; पारदर्शी वितरण और समय पर लाभ देने के दिए निर्देश

पाकुड़। जिले में जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक वस्त्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोना सोबरन धोती/साड़ी/लुंगी वितरण योजना की शुरुआत मंगलवार को प्रखंड सभागार में की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण कर योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त ने साफ कहा कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण कार्य को अभियान बनाकर तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर लाभुकों को आसानी से योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे खुद विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हर वितरण कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग हो, फोटो और रिपोर्ट तैयार कर लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाए। डीलरों और संबंधित कर्मियों को पारदर्शिता बनाए रखने और सभी अभिलेख सही ढंग से संधारित करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्ग को राहत देने के साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम करती हैं। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

img 20260324 wa00628877550947911248463
img 20260324 wa00655742812282454921136

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर