Search

March 25, 2026 1:50 am

खड़ी मालगाड़ी से टकराया गिट्टी लदा हाइवा, बड़ा हादसा टला

पाकुड़, मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब गिट्टी से लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर से कुछ देर के लिए रेल परिचालन बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा चालक की लापरवाही के कारण वाहन सीधे मालगाड़ी से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों की तत्परता से थोड़ी ही देर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और रेल परिचालन को सामान्य कर दिया गया। आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि गाड़ी को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए मामला को रेल कोर्ट में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर