Search

September 29, 2026 10:47 am

कोयला मोड़ पर हाईवा चालक से रंगदारी की कोशिश, मारपीट व लूटपाट—दो आरोपी गिरफ्तार।

पाकुड़। 24 मार्च 2026 की रात कोयला मोड़ के पास एक हाईवा को रोककर उसके चालक और खलासी से जबरन रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई, नकद रुपये छीन लिए गए और वाहन का शीशा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद हाईवा चालक रिजवान शेख के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 57/26, दिनांक 25 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों—फागु किस्कू (पिता बाबूधान किस्कू, निवासी शहरकोल) और लाल हांसदा (पिता सनत हांसदा, निवासी आसंदीपा), थाना पाकुड़—को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!