Search

March 25, 2026 11:00 pm

विज्ञान प्रदर्शनी में चमकी प्रतिभाएं, विजेताओं को डीसी ने किया सम्मानित

पाकुड़। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत बाजार समिति में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, पीएम श्री कार्यशाला और एफएलएन मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, डीईओ अनीता पुरती समेत अन्य अधिकारियों ने किया। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल और नवाचार आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने सभी को प्रभावित किया। अधिकारियों ने स्टॉल का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। डीईओ अनीता पुरती ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय है और ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास में मददगार होते हैं। वहीं उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। विज्ञान प्रदर्शनी में रानी ज्योतिर्मय मध्य विद्यालय, प्रथम स्थान उत्क्रमित विद्यालय करीयोडीह द्वितीय और बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में अलग-अलग कक्षाओं में लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ और पाकुड़िया के छात्र आगे रहे। एफएलएन मेला में पीएम श्री तारापुर (हिरणपुर) प्रथम, धनुषपूजा (पाकुड़) द्वितीय और देवीनगर (महेशपुर) तृतीय रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।

img 20260325 wa0029145041662937490801
img 20260325 wa00277738397740281344780

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर