Search

April 15, 2026 3:52 am

अनेकता मे एकता का संदेश देता है भारतीय संविधान- रंजीत कुमार सिंह

अक्षय कुमार

कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षकगण ने भाग लिया।

img 20260413 wa01164531317761339030344
img 20260413 wa01212945949856771881216

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा संविधान अनेकता में एकता का संदेश देता है। संविधान के निर्माण में ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष रहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में करीब 299 बुद्धिजीवियों का योगदान रहा। जिनमें से करीब 70% लोग बैरिस्टर अथवा वकील रहे थे। भारत के सभी राज्यों, धर्म, भाषा- बोलियां की विभिन्नता को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान का निर्माण किया गया। आज यह संविधान हमें मौलिक अधिकार प्रदान करता है तो वही हमसे मौलिक कर्तव्यों की आशा रखता है। मै युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि वह बाबा भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाए और शिक्षा के महत्व को जाने।

img 20260413 wa0118713237706553184350
img 20260413 wa01206335471880848370515

वहीं इस विशेष अवसर पर छोटे बालक एवं बालिकाओं जैसे कि एलजी के विद्यार्थियों का स्वागत भी विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रति महतो का मुख्य योगदान रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!