Search

April 19, 2026 1:39 am

जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, होटलों की जांच में सब कुछ मिला दुरुस्त

पाकुड़: जेपीएससी परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में नगर क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व अंचल अधिकारी अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ किया। इस दौरान होटलों के रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई। खास तौर पर यह देखा गया कि बिना आधार कार्ड के किसी भी व्यक्ति को ठहराया न गया हो।इसके साथ ही होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जांच के दौरान सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार पाई गईं और कहीं से कोई अनियमितता सामने नहीं आई।प्रशासन ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

img 20260418 wa00673099443837512641134
img 20260418 wa0066983140239888320851

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!