Search

June 17, 2026 2:20 pm

बीडीओ की त्वरित कार्रवाई से टूटा जल संकट का विवाद, बहाल हुई जलापूर्ति व्यवस्था।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने तुरसाडीह पहाड़िया टोला में जलापूर्ति को लेकर उत्पन्न विवाद का बुधवार को मौके पर पहुंचकर समाधान कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिवशंकर पहाड़िया सहित अन्य ग्रामीणों ने जलापूर्ति में बाधा डालने की शिकायत बीडीओ के समक्ष किया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थित जलमीनार से पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। पर कुछ लोग द्वेषवश पाइप को जाम कर जलापूर्ति अवरुद्ध कर रहा है। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया व आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत के ग्राम प्रधान लाला यादव व वार्ड सदस्य शिवलाल पहाड़िया को निर्देश दिया कि क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके। जलापूर्ति को लेकर किसी उपकरण की आवश्यकता हो तो तुरंत हमसे संपर्क करे। इस दौरान बीपीओ ट्विंकल चौधरी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!