Search

September 26, 2026 8:44 pm

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने वन विभाग के नियम अनुसार टीटीपीएस श्यामली अतिथिगृह में ग्राम जगेश्वर निवासी स्व. ठकनी देवी के आश्रित को 3 लाख 75 हजार रुपये की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया

अक्षय कुमार

ललपनिया(बोकारो)। शनिवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत टीटीपीएस श्यामली अतिथिगृह में ग्राम जगेश्वर निवासी स्व. ठकनी देवी (48 वर्ष) के आश्रित को 3 लाख 75 हजार रुपये की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। स्व. ठकनी देवी की बीते 12 अप्रैल को हाथी के हमले में मृत्यु हो गई थी। घटना के तुरंत बाद वन विभाग की ओर से आश्रित को 25 हजार रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि नकद प्रदान की गई थी। इस प्रकार आश्रित को कुल 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई।

img 20260926 wa01472248129198969103913
मौके पर मौजूद पदाधिकारी

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्व. ठकनी देवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हाथी के हमले में किसी परिवार के सदस्य की जान जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। सरकार ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हाथी के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को अब 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। मौके पर बोकारो डीएफओ, प्रशिक्षु डीएफओ सहित वन विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!