Search

May 2, 2026 10:52 pm

विधायक का वार्डों में दौरा, विकास को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद दंपति।

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शनिवार को नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 17, 19 और 20 के अंतर्गत बल्लोपुर, कालिकापुर और पियादपुर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। खास तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। दौरे के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी बल दिया।
इसी मौके पर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वार्ड पार्षद राबिया बेवा और उनके पति टोनी शेख ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके इस कदम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा सहित कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

img 20260502 wa00418692043281735128095
img 20260502 wa00426916091283654367864

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!