Search

May 3, 2026 1:02 am

बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभायात्रा, शांति और अहिंसा का दिया संदेश

पाकुड़। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शहरकोल स्थित किसन पासवान के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भगवान गौतम बुद्ध के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गया से आए एम.के. राजन ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों तथा शांति और अहिंसा के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बुद्ध के सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जिन्हें अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए। साथ ही, सामाजिक समानता के प्रतीक डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!