पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा पंचायत अंतर्गत चेंगाडांगा गांव में शनिवार को संगठन विस्तार को लेकर बूथ कमेटी एवं BLA का गठन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को सक्रियता के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।मौके पर पंचायत अध्यक्ष अली अकबर ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।वहीं आजफारुक इस्लाम ने कहा कि BLA की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को जागरूक करने तथा हर जरूरतमंद तक सहयोग पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान राजीबुल शेख, साबिर शेख, इमरान शेख, जहाजुल शेख, गोला शेख, नूरेमाम शेख, अरशादी शेख, लालू शेख, इंसान शेख एवं निटन शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव में आयोजित इस बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।







