Search

June 19, 2026 3:49 am

रास्ते से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई नाबालिग, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र रामचंद्रपुर गांव की निवासी अम्बिया बीबी ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री अलियारा खातून के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि 6 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे अलियारा अपनी बहन के ससुराल से इलामी होते हुए घर लौट रही थी, इसी दौरान वह रास्ते में अचानक गायब हो गई।
परिजनों ने बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने 7 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता किशोरी की तलाश के लिए पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!