Search

September 26, 2026 10:46 am

जेल के भीतर कानून की पाठशाला, नब्बे दिन के अभियान में बंदियों को मिला हक और राहत का रास्ता।

पाकुड़। जेल के भीतर कानून की समझ बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल कारा पाकुड़ में विचाराधीन कैदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता और जमानत की प्रक्रिया सरल तरीके से समझाई गई। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने कहा कि कानून की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि वह अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर जेल प्रशासन के अधिकारी, पारा लीगल वॉलिंटियर्स रानी साहा और एजारुल शेख मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!