Search

May 8, 2026 10:13 pm

भाजपा का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन और तकनीक की दी गई धार।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत इलामी और गंधाईपुर मंडल का दो दिवसीय संयुक्त आवासीय प्रशिक्षण शिविर इलामी गाँव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर की संयुक्त अध्यक्षता इलामी मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार और गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने की।कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गान के साथ हुई, जिसके बाद शिविर को सात अलग-अलग सत्रों में संचालित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना रहा। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, धर्मेंद्र त्रिवेदी और मनोरंजन सरकार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और पार्टी की पंचनिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने की रणनीतियों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
वक्ताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अनुशासित, वैचारिक रूप से मजबूत और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों मजबूत हो सके। शिविर में रूपाली दास, राज दास, सागर दास, उत्पल दास, बुबाई दास, विवेक दास, अजय दास, सुब्रत मंडल, सुमन मंडल, बिशु दास, बेटिका दास, कोरोबी दास, मधुमिता दास, पिंकी दास, दशरथ सरकार, शोष्ठी सरकार, विकास सरकार, निताई सरकार, मोतीलाल सरकार, सनथ सरकार, अंबू सरकार, पलनी हक्कानी, आस्तिक सरकार, शिशु सरकार और प्रकाश सरकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!