Search

May 13, 2026 9:42 pm

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 12वीं में 83% रिजल्ट, वाणिज्य संकाय में शत-प्रतिशत सफलता।

सुदूरवर्ती और आदिम जनजातीय विद्यार्थियों ने भी लहराया परचम, तीनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

​पाकुड़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परिणामों में जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राज +2 विद्यालय पाकुड़ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 83 प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल कुल 245 विद्यार्थियों में से 205 सफल रहे।
​वाणिज्य संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि विज्ञान में 92% और कला संकाय में 77% विद्यार्थी सफल हुए। विशेष रूप से सुदूरवर्ती क्षेत्रों और आदिम जनजाति समुदाय के बच्चों की सफलता ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना के उद्देश्य को सार्थक किया है।

​विज्ञान में महक रानी 90% प्रथम, वैभव आनंद 87.2% द्वितीय।

​वाणिज्य में सुभोजित मंडल 91.2% प्रथम, कृति कुमारी गोंड 81.6%द्वितीय।
​कला में अन्नू कुमारी 84.6% प्रथम, सुनीता सूर्या भगत 84.4% द्वितीय।
​विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

img 20260513 wa00655557351463622942962
वाणिज्य में सुभोजित मंडल 91.2% प्रथम।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!