पाकुड़। जिले के धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छात्र मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से जिला छात्र मोर्चा का गठन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि छात्रों की राजनीति में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा और छात्र संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके बिना किसी भी आंदोलन या संगठन को मजबूती नहीं मिल सकती। सर्वसम्मति से हुए चयन में दासों मुर्मू को जिला अध्यक्ष, ललित रंजन मरांडी को उपाध्यक्ष, तौफीक इस्लाम को सचिव तथा रमेश किस्कू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संगठन सचिव के रूप में करण सोरेन और सह सचिव के रूप में अभिषेक किस्कू व मानवेल किस्कू का चयन किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चरण सोरेन, बीनेड हेम्ब्रम, उकील मुर्मू, ठाकुर किस्कू, नरेश टुडू, भीम हांसदा, कोर्नेल टुडू, चरण मुर्मू, धनय सोरेन, प्रेम प्रकाश किस्कू, रेजाउल शेख, लाजारियूस हेम्ब्रम, नूर आलम शेख, रोहित हेम्ब्रम, जीवन मरांडी, प्रसेनजीत दास, सगीर अंसारी, प्रिंस हेम्ब्रम, सन्नी सोरेन, दाऊद बेसरा और संजय टुडू को शामिल किया गया।
नवगठित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने माला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।







