Search

May 16, 2026 9:55 pm

शनि जयंती पर भव्य पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पाकुड़। पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित शनि मंदिर में शनिवार को शनि जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुजारी द्वारा विशेष पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शनि देव को तेल, तिल और नीले फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर समिति की ओर से जानकारी देते हुए सुधा भार्गव ने बताया कि पूजन के उपरांत शाम को विशाल महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शनि देव से सबके कल्याण की प्रार्थना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!