Search

May 18, 2026 9:25 pm

अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन संपन्न, भक्ति में डूबा पूरा गांव

पाकुड़िया प्रखंड के जुगुड़िया गांव में बैसाख माह के समापन पर आयोजित सार्वजनिक अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन सोमवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा गांव हरिनाम की गूंज से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार शाम संध्या आरती के साथ हुई, जिसके बाद बंगला लीला कीर्तन का शुभारंभ किया गया। पहले दिन पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध कीर्तनिया वीणा अधिकारी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से समूचे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात तक ग्रामीण भजन-कीर्तन का आनंद लेते रहे। दूसरे दिन सोमवार सुबह कुंज भंग ब्रजो गोपाल अधिकारी द्वारा बंगला लीला कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गांव में भव्य धूलोट भ्रमण कीर्तन निकाला गया, जिसमें कीर्तन मंडलियां हरिनाम संकीर्तन करते हुए पूरे गांव में घूमीं। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कीर्तन दलों का स्वागत किया। भ्रमण के उपरांत ग्रामीणों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक बना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बबलू गोस्वामी, सचिव संजय पाल, कोषाध्यक्ष श्यामसुन्दर पाल, उपाध्यक्ष राधेश्याम पाल, संरक्षक घनश्याम पाल, तपन गोसाई, जगदीश पाल, भैरब पाल, शिवशंकर पाल, सदानंद पाल, बिट्टू पाल, बिष्णु पाल सहित अनेक युवकों और ग्रामीणों का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!