Search

May 27, 2026 10:50 pm

नगर क्षेत्र में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास।

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9, 10 और 14 में सड़क और नाली निर्माण कार्य का मंगलवार देर शाम विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी तथा संबंधित वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर योजनाओं की शुरुआत की। करीब 83 लाख 4 हजार 79 रुपये की लागत से चार पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस दौरान वार्ड पार्षद विमल चंद्र राउत, गुड्डू कुमार भगत और मो. मुस्ताक अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने और लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवाजाही आसान होगी। वहीं उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से लोगों को जलजमाव और कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने विभागीय अभियंताओं और संवेदकों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी योजना में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

img 20260527 wa0026474321515760073157
img 20260527 wa00256828220430222759759

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!