Search

June 21, 2026 1:05 am

जमीन विवाद में महिला पर हमला, चाचा समेत छह लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप।

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के हरिणडंगा बाजार निवासी रश्मि कुमारी ने अपने चाचा समेत परिवार के छह सदस्यों पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। रश्मि ने दिए आवेदन में बताया है कि 18 जून को वह पैतृक जमीन के मामले को लेकर गई थी। इसी दौरान चाचा ओम प्रकाश भगत, जगदीश भगत, टुनटुन उर्फ अशोक भगत सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जगदीश भगत ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी 70 वर्षीय मां रामकुमारी देवी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात कही गई है। रश्मि ने आरोप लगाया कि जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर उसे घर से निकालने की धमकी दी गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया। पीड़िता ने इलाज संबंधी दस्तावेज के साथ थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!