Search

June 20, 2026 11:44 pm

मारवाड़ी महिला समिति के योग शिविर में उमड़ा उत्साह, प्रशिक्षक संजय शुक्ला ने बताए प्राणायाम के फायदे

पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में हुआ। शिविर के पहले दिन महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।।योग प्रशिक्षक संजय शुक्ला ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम की सही विधि बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव भी कम होता है। योग जीवनशैली को बेहतर बनाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। मारवाड़ी महिला समिति की ओर से आयोजित इस शिविर में समिति की सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पहले दिन लोगों में योग को लेकर खासा उत्साह देखा गया। समिति की सदस्यों ने बताया कि रविवार को भी शिविर जारी रहेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर योग का लाभ उठाने की अपील की गई है।

img 20260620 wa00593386589765266407700
img 20260620 wa00582427679191797110091

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!