Search

August 19, 2026 1:57 am

एसडीओ ने एसआईआर अभियान का किया बूथ निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) साइमन मरांडी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या-10 एवं 11 पहुंचकर एसआईआर कार्य की समीक्षा की तथा बीएलओ और पर्यवेक्षकों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रत्येक बूथ पर स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो मतदाताओं को प्रपत्र भरने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओ पर्यवेक्षक लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या आवश्यक संशोधन से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अभियान को गंभीरता और पूरी जिम्मेदारी के साथ संचालित करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!