Search

July 15, 2026 12:26 pm

तुंगी ग्राम के पनिअहरा खन्धा में ट्रान्सफार्मर को यथाशीघ्र बदलने की ग्रामीणों ने की मांग, बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण

बिहारशरीफ। तुंगी पंचायत अंतर्गत पनिअहरा खन्धा में ट्रान्सफार्मर को यथाशीघ्र बदलने की ग्रामीणों ने की मांग।

img 20260714 wa00662159822185398166702

बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता, बिहार शरीफ को अपने निम्न उपभोक्ता सं०- जैसे कि 21930086739, 21930054206, 21930021531, 21930086648 के आलोक में पत्र द्वारा बतायाकी हमारे ग्राम के खन्धा पनिअहरा का ट्रान्सफार्मर कुछ दिनों पूर्व खराब हो गया है। इस पर जूनियर इंजीनियर को सूचना देने पर विभागीय द्वारा मिस्त्री देखकर बताएं थे कि टान्सफार्मर खराब हो गया है जो बन नहीं सकता है। अतः इसको बदलना होगा। हमलोग किसान है और ऐसी प्रचण्ड गर्मी से परेशान हैं साथ ही धान रोपने का समय भी नजदीक है। धान का बिचडा भी पानी के आभाव में जल रहा है। मौके पर ग्रामीणों ने पदाधिकारीसे आग्रह है कि यथाशीघ्र दूसरा ट्रान्सफार्मर लगा दिया जाय जिससे कि सभी किसान अपने धान की रोपाई एवं धानका बिचड़ा बचा सके।

img 20260715 wa00778439809533993258098

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!