गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया का सीबीएसई 12वीं बोर्ड का परिणाम बेहतर रहा। 196 विद्यार्थी 12वीं बोर्ड में शामिल हुए, जिसमें 158 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। साथ ही, 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा।विज्ञान संकाय में अनुष्का गुप्ता 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सत्यम कुमार 95 % के साथ दूसरे , अमन प्रमाणिक 93.6% के साथ तीसरे स्थान पर रहे।अन्य मेधावी छात्रों में विद्या रानी 93%, अमन कुमार 92.2%, अक्षत कुमार 90.8 %,(वाणिज्य) व कुमारी कशिश 90.2%, अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। पेंटिंग विषय में 13 विद्यार्थियों ने 100 में से100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें ज्योत्सना नयन , गार्गी चक्रवर्ती , उत्कर्ष कुमार, अनुराग रंजन, अन्वेषा गुप्ता, पीयूष कुमार, आकांक्षा कश्यप, आयुषी अग्रवाल,हरमन खनूजा, नव्या रानी, श्लोक राजवीर, सिद्धांत राज व विद्या रानी शामिल है। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की कठिन परिश्रम का परिणाम है। साथ ही ,विद्यालय के सभी शिक्षकगण ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाऍं दी।अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक, आई.ई.पी.एल.ओरिका, गोमिया और गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाऍं दिए। साथ ही, विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यगण ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाऍं दिए और उज्जवल भविष्य की कामना की।






