Search

July 5, 2026 1:59 pm

जब शिक्षक एक-दूसरे से सीखते हैं, तब विद्यार्थी और समाज दोनों समृद्ध होते हैं- कुलाधिपति बी एन साह

अक्षय कुमार

रामगढ़। शुक्रवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग (बी.एड.) सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं ने फैकल्टी-स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया।

img 20260704 wa01415960988093154774636
img 20260704 wa01432464612350777661445

कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक कार्यप्रणाली, नवाचार आधारित शिक्षण विधियों, प्रशिक्षण संसाधनों एवं व्यवहारिक अनुभवों से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने तीनों संस्थानों के स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, मनोविज्ञान प्रयोगशाला, शिक्षण-अधिगम संसाधनों तथा प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शिक्षक शिक्षा में अपनाई जा रही आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

img 20260704 wa01364309183735480083605
img 20260704 wa01425599453058656307959

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों एवं प्रशिक्षु विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर शिक्षक शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया तथा व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न संस्थानों की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रशिक्षण प्रणाली की सराहना करते हुए इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने कहा कि फैकल्टी-स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अकादमिक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को विविध शैक्षणिक परिवेश में सीखने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनके ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि राधा गोविंद विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। कुलपति प्रो (डॉ.) रश्मि ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप अनुभवात्मक एवं सहभागी शिक्षा आज की आवश्यकता है। फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रम शिक्षा को अधिक समृद्ध,व्यावहारिक और प्रभावी बनाता है।कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि शैक्षणिक आदान-प्रदान से नए विचार, नई ऊर्जा और नए अवसरों का सृजन होता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ)अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने सभी भावी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षा विभाग के शिक्षकगण एवं बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!