Search

July 5, 2026 10:12 pm

पाकुड़ में जेजेए ने शोक सभा कर दिवंगत पत्रकार सुखनंदन बंजारे को दी श्रद्धांजलि

सुखनंदन बंजारे के निधन से स्तब्ध पत्रकार जगत: अरविंद

सतनाम सिंह

पाकुड़ शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के बैनर तले एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुखनंदन बंजारे के असामयिक और दुखद निधन पर आयोजित की गई थी। गौरतलब हो कि BSPS के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस शोक अवधि के दौरान संगठन के स्तर पर किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन, उत्सव या हर्षोल्लास से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन पूरी तरह से स्थगित रहेगा।

पत्रकारों ने रखा दो मिनट का मौन

शोक सभा में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे जेजेए के पाकुड़ जिला प्रभारी अरविंद ठाकुर ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सुखनंदन बंजारे का निधन पत्रकार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इसके पश्चात, जिला प्रभारी की अगुवाई में सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दुखद घड़ी में पाकुड़ के दर्जनों पत्रकार एकजुट नजर आए।शोक सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह, शमशेर अहमद,सुदीप त्रिवेदी, इकबाल हुसैन, मो० काजीरुल शेख, बजरंग पंडित, प्रीतम सिंह यादव, बलराम ठाकुर, सूरज कुमार, लव चौबे, गुंजन आनंद, अभिषेक तिवारी, यासीर अराफात और ममता जायसवाल समेत जिले के कई अन्य गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!