Search

September 10, 2026 3:40 pm

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : निसात आलम

पाकुड़। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पाकुड़ विधायक निसात आलम मुख्य रूप से मौजूद रहीं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। विधायक निसात आलम ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष कुमार सरकार ने कहा कि कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!