Search

October 12, 2026 4:05 am

टोटो से बैटरी निकालते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल।

पाकुड़। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झिकरहट्टी गांव में टोटो से बैटरी चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया। घटना के बाद टोटो मालिक असिकुल शेख की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, झिकरहट्टी गांव निवासी असिकुल शेख के टोटो से बैटरी चोरी करने का आरोप रफीक शेख, पिता फुसु शेख, निवासी झिकरहट्टी पर लगा है। बताया गया कि बैटरी चोरी करते समय आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। असिकुल शेख के आवेदन पर पुलिस ने पाकुड़ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 118/26 दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी रफीक शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!