Search

July 9, 2026 1:43 am

ऑनलाइन हनुमान चालीसा प्रतियोगिता कराएगा एकल अभियान, समीक्षा बैठक में बनी रणनीति

पाकुड़: एकल अभियान, पाकुड़ अंचल की समीक्षा बैठक में संगठन को गांव-गांव तक और अधिक मजबूत बनाने तथा बच्चों व युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जल्द ही पाकुड़ अंचल स्तर पर ऑनलाइन हनुमान चालीसा प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक एवं हरि सत्संग प्रसार प्रमुख विश्वनाथ भगत ने भारत माता और माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में पाकुड़ सदर, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा, महेशपुर, पाकुड़िया, सुंदरपहाड़ी-2, पतना और गोपीकांदर सहित नौ संचों के अभियान प्रमुख एवं गतिविधि प्रमुख शामिल हुए।
बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। विश्व योग दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन की समीक्षा की गई। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को नियमित रूप से बढ़ावा देने और एकल विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रत्येक संच के अंतर्गत 30-30 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। संगठन को और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सभी संच प्रमुखों को आधिकारिक रजिस्टर तथा भारत माता और माता सरस्वती के चित्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन सामूहिक गीत के साथ हुआ। बैठक में विश्वनाथ भगत, कुमार सिंह, सुजय भगत, रामकिशन सोरेन, हरि पंडित, डॉ. मरांडी, नैन्सी सोरेन, गीता देवी, राजकुमार हांसदा, मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

img 20260707 wa0024792670852865609437
img 20260707 wa00258613465622689625678

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!