Search

July 11, 2026 9:35 pm

मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 जुलाई को नगर की सभी बूथों पर लगेगा विशेष SIR कैंप।

राजकुमार भगत

पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाताओं को आवेदन प्रपत्र भरने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों पर 12 जुलाई (रविवार) को विशेष एसआईआर कैंप लगाया जाएगा। कैंप में मतदाताओं को आवेदन भरने, दस्तावेजों की जांच कराने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह निर्णय कांग्रेस नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव द्वारा मतदाताओं की समस्याओं को नगर परिषद प्रशासन के समक्ष उठाए जाने के बाद लिया गया। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर बताया कि कई मतदाता आवेदन प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने और समय पर आवेदन जमा करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई बूथों पर अधिक भीड़ होने से भी कार्य प्रभावित हो रहा है।
कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पहले से एक बीएलए के साथ एक सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। अब मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से सभी बूथों पर विशेष एसआईआर कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से वंचित न रहे।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव ने नगर परिषद प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर आवेदन प्रपत्र भरें और मतदाता सूची में अपना नाम सही एवं अद्यतन कराएं।
इस दौरान जय बर्मन, छात्र संघ के पूर्व जिला सचिव जैकी सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!