Search

July 13, 2026 9:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आयुष्मान आरोग्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, स्वास्थ्य जांच के साथ गोल्डन कार्ड की दी गई जानकारी

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: प्रखंड के पाड़ेरकोला में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा आयुष्मान भारत योजना के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही पात्र लाभुकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया और योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। शिविर में डॉ. मनीषा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!