Search

July 14, 2026 10:58 pm

अंगिका समाज पाकुड़ की नई जिला कार्यकारिणी गठित, भाषा को जनगणना व JTET में शामिल कराने का संकल्प।

राजकुमार भगत

पाकुड़: झारखंड प्रदेश अंगिका समाज (अंग) की जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक में वर्ष 2026–2029 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रदेश पर्यवेक्षक सुरजीत झा की देखरेख में हुई बैठक में डॉ. मनोहर कुमार को जिला अध्यक्ष, कृपा सिन्धु तिवारी ‘बच्चन’ को महासचिव, संजय कुमार शुक्ला को सचिव और अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही कैलाश झा और रूमा सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अंगिका महिला समूह, पाकुड़ का भी गठन किया गया। प्राची चौधरी को अध्यक्षा, निधि गुप्ता और सीमा कुमारी को उपाध्यक्ष, पूनम देवी को सचिव, रश्मि कुमारी को संगठन सचिव, नीतू देवी को सह-संगठन सचिव, मधु देवी को कोषाध्यक्ष, निक्की कुमारी को मीडिया प्रभारी तथा मीरा प्रवीण सिंह को संरक्षक बनाया गया। बैठक में आगामी जनगणना में अंगिका भाषा को पृथक भाषा के रूप में दर्ज कराने, JTET नियुक्ति नियमावली में अंगिका को शामिल कराने, सदस्यता अभियान तेज करने और संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने अंगिका भाषा, साहित्य, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

img 20260714 wa00293827458626845430226
img 20260714 wa00286112045396049816700

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!