Search

July 17, 2026 1:35 am

नौकरी के नाम पर लाखों की उगाही का आरोप, JLKM ने जिलाध्यक्ष हसन अंसारी को किया पदमुक्त

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): नोकरी दिलाने के नाम पर लोगो से राशि हड़पने की आरोप लगने साथ गुरुवार को झारखण्ड लोकतांत्रित क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक जयराम कुमार महतो ने पाकुड़ जिले के जिलाध्यक्ष हसन अंसारी को पद से हटा दिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने पत्र में स्पष्ट किया है कि नोकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की लेनदेन की गई है। संगठन द्वारा उपलब्ध तथ्यों व जानकारी के उपरांत पाया गया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही है। संगठन की गरिमा , अनुशासन , व नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि मानते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है। बताते चले कि नोकरी दिलाने के नाम पर लखनपुर निवासी निवर्तमान जिला अध्यक्ष ने बीते तीन वर्ष पूर्व कई लोगो से लाखों राशि की उगाही किया था। इसको लेकर पीड़ित लोग राशि वापसी को लेकर निरन्तर दबाव भी बना रहा था , पर हर बार आरोपी बहाना बनाकर निकल जाता था। बीते बुधवार को पार्टी की बैठक के दौरान पीड़ित लोगों द्वारा हिरणपुर स्थित विवाह भवन में पकड़कर हंगामा बरपा था। पुलिस पहुंचने पर मामले को शांत कराया गया , पर मिली जानकारी के अनुसार अभी तक पीड़ित लोगों को उगाही की गई राशि नही मिल पाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!