Search

July 21, 2026 5:18 pm

ताला तोड़ गैस सिलेंडर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार।

पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के दो गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 177/26 (दिनांक 19 जुलाई 2026) में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 317(2) एवं 3(5) के तहत दर्ज मामले में सरफराज अंसारी (पिता–सिराज अंसारी, ग्राम पियादापुर) और अल्ला हुसैन अंसारी (पिता–स्व. बदरुल हक, हरिणडंगा बाजार) को गिरफ्तार किया गया।
जांच में पता चला कि सरफराज अंसारी ने नया टोला हरिणडंगा निवासी मुरारी ठाकुर के घर से तथा बड़ी अलीगंज निवासी रंजीत कुमार साहा की रविंद्र चौक स्थित गुमटी का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किया था। चोरी के सिलेंडरों को बेचने के उद्देश्य से हरिणडंगा स्थित अल्ला हुसैन की दुकान में रखा गया था। पुलिस ने सरफराज की निशानदेही पर छापेमारी कर चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद कर लिए। पूछताछ में दोनों आरोपियों की चोरी के सिलेंडरों की खरीद-बिक्री में संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नगर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!