पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। झालसा, रांची के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने की, जबकि संचालन डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की देखरेख में हुआ। लोक अदालत में सुलह योग्य मामलों का निष्पादन आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इसके लिए कुल नौ बेंच गठित की गई थीं। विभिन्न मामलों में कुल 48 वादों का निष्पादन करते हुए 2 लाख 83 हजार 500 रुपये का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता तथा वादी-प्रतिवादी मौजूद रहे।





