राजकुमार भगत
Also Read: JSSC परीक्षा: डीसी-एसपी ने कसी कमान, 19 जुलाई को तीन पालियों में 6 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
पाकुड़। मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए भगवान श्री सत्य साईं सेवा समिति, छोटी अलीगंज, पाकुड़ की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए दो ऑक्सीजन सिलेंडर गैस सहित निःशुल्क सेवा हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। समिति की इस पहल का उद्देश्य जरूरत के समय लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा करना है। समिति के कन्वीनर रवि ठाकुर ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और समिति भविष्य में भी जनहित एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता के साथ जारी रखेगी।






