Search

September 14, 2026 4:52 pm

हाईवा चालक से मारपीट कर डीजल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने हाईवा चालक से मारपीट कर डीजल चोरी करने के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त सपन दास, पिता स्वर्गीय मानिक दास, निवासी तोड़ाई, थाना हिरणपुर, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 154/26 में आरोपी ने हाईवा वाहन संख्या JH 16 F 6118 के चालक नासरुद्दीन शेख के साथ मारपीट कर वाहन से डीजल चोरी की और फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!