Search

July 30, 2026 8:55 pm

जन वन पौधारोपण अभियान, 800 से अधिक पौधे लगाकर ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

इकबाल हुसैन

महेशपुर। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को महेशपुर प्रखंड के देवीनगर गांव में जन वन पौधारोपण अभियान चलाया गया। एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से प्रवाह संस्था द्वारा संचालित ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों के साथ बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के दौरान गांव में विभिन्न प्रजातियों के 800 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद ग्रामीणों और अभियान में शामिल प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कहा कि ग्राम सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य गांवों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ हरित आवरण को मजबूत करना है। अधिक से अधिक पौधारोपण से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलेगी। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण तैयार करने का आह्वान किया गया।

img 20260730 wa00177364966264205757232
img 20260730 wa00163123430809322331572

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!